बेनीपुर: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में बुधवार को कैंप कोर्ट में जिला व सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने 72 मामलों की सुनवाई की
अपर लोक अभियोजक चक्रपाणि चौधरी ने अभियोजन की ओर से पक्ष रखा। एपीपी श्री चौधरी के मुताबिक बीपी 19, एबीपी 43, क्रिमिनल रिवीजन 6, क्रिमिनल मिशलेनियस 3, प्रोवेटे केस एक कुल 72 मामलों की सुनवाई डीजेे ने किया। बाद में डीजे ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोर्ट संचालन के कामकाज की समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिया।