महमूदाबाद के ओम विहार कॉलोनी में लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा हटाए जाने से करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने पावर हाउस पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर विधायक आशा मौर्य मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से वार्ता की। विधायक के आश्वासन पर मार्च तक नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई, जिसके बाद धरना