श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने हनुमान जयंती पर हनुमान विग्रह की विशेष सज्जा एवं आराधना का आयोजन किया
Sadar, Varanasi | Apr 12, 2025 श्री हनुमान जयंती के विशिष्ट अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा धाम स्थित समस्त हनुमान विग्रह की विशेष सज्जा एवं आराधना का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के प्रबंधन में संचालित श्री संकटहरण हनुमान मंदिर, बेनीपुर सारनाथ में उत्सव भी आयोजित किए गए हैं।