नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जीवनाथपुर गांव के पास हत्या कर फेंकी गई महिला के शव की मंगलवार को पुलिस ने पहचान कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला बरैनी गांव के साजन कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी थी। गौरतलाब है कि जीवनाथपुर गांव के पास से पुलिस ने सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया था।