सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी आज नाहन मे मीडिया रूबरू हुए। बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन नाहन के इंडोर स्टेडियम में 19 जुलाई से किया जा रहा है । जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है । जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।