पिंड्रा: करधना में एक खेत में विद्युत चिंगारी गिरने से गेहूं के खेत में लगी आग, पूरा फसल जलकर हुआ राख
करधना में एक खेत में गिरी विद्युत चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता पूरी फसल जलकर राख हो गई। खेत के बगल में लगे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।