लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनवेरिया गांव के 82 वर्षीय किसान अर्जुन मंडल औषधीय पौधों के संरक्षण में अनूठी पहचान बना चुके हैं। 1970 में 10 डिसमिल से शुरू हुआ उनका प्रयास आज 6 एकड़ में 200 से अधिक औषधीय प्रजातियों के संग्रह के रूप में विकसित हो चुका है। इनमें 50 से अधिक दुर्लभ पौधे शामिल हैं। उक्त जानकारी रविवार को 9 बजे दी।