लोहरदगा: लोहरदगा मे आगमी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने फूंक बिगुल।
जिला आजसू पार्टी द्वारा जिले के पुराने नगर भवन में नगर सम्मेलन सह युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, आजसू विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत शामिल हुए। युवाओं द्वारा पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया साथ ही बाइक रैली निकाल कर नगर भ्रमण कराया।