बमोरी: बमोरी क्षेत्र में 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कई घरों में भरा पानी और गिरे कच्चे मकान
Bamori, Guna | Jun 23, 2025 बमोरी तहसील क्षेत्र में लगभग 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है l कई जगह कच्चे मकान धराशाई हो गए हैंल तो कई गांव में नालों का पानी घरों तक पहुंच गया है गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर पूरी नदी उफान पर चल रही है l 23 जून 2025 सुबह 10: बजे तक भी पानी ने अपनी रफ्तार पकड़ रखी है l घर में पानी भरने से लोगों काफी नुकसान हो गया है l