झाझा: झाझा स्टेशन पर मौर्या एक्सप्रेस की ए-वन बोगी से लावारिस बैग में पिस्टल और 19 कारतूस बरामद
Jhajha, Jamui | Dec 11, 2025 झाझा रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब मौर्या एक्सप्रेस की ए-वन बोगी से रेल पुलिस ने एक लावारिस काला बैग बरामद किया। डाउन प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी ट्रेन में मिले बैग से दो देसी पिस्टल, दो खाली मैगजीन, दो अतिरिक्त मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस मिले, जिसमें एक मिसफायर कारतूस भी शामिल था। एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल को बैग सीट नंबर 29 के पास मिला,