महाराजगंज: ठाकुरपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर किशोर गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
29 मार्च रविवार 9 बजे जिला अस्पताल मे एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर ठाकुर पुर गांव निवासी बताया जा रहा है। जो गांव मे स्थित एक जल निगम की निर्माणधीन पानी की टंकी पर खेल रहा था, कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल अवस्था मे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई।