सिमरिया: टंडवा-केरेडारी सीमा पर जोरदाग गांव में कोल वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी, मौत, सड़क जाम
टंडवा-केरेडारी के सीमांत पर स्थित जोरदाग गांव मे एक तेज रफ्तार कोल वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना मे अधेड़ की मौके टर मौत हो गई । यह घटना बुधवार को दोपहर 3 बजे घटी। घटना मे मृतक की पहचान चट्टीडारियातु गांव निवासी सुनील सोनी के रुप मे की गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है