महसी: नवमी पर जंगल के बीच मां बौरी समय मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, दुर्गम मार्ग श्रद्धालुओं के लिए बनी चुनौती
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बघौली जंगल स्थित मां बौरी समय मंदिर में नवरात्रि की नवमी पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त पूजा-पाठ, हवन और मुंडन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे रहे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां बौरी समय सच्चे मन से की गई हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। मंदिर में नेपाल सहित आसपास के जनपद से भक्त पहुंच रहे।।