रतलाम नगर: सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर में रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया गया, 'जय हो कन्हैयालाल की' से गूंजा मंदिर
रतलाम में जन्माष्टमी की रात पूरी तरह कृष्ण भक्ति के रंग में रंगी रही। रात 12 बजे जैसे ही मंदिरों में आरती हुई, "आलकी के पालकी जय हो कन्हैयालाल की" की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। आतिशबाजी कर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया और ग्वाल टोलियों ने दही हांडी उतारी। सैलाना रोड स्थित श्रीराम मंदिर के बाहर 51 फीट ऊंची दही हांडी देखने हजारों लोग पहुंचे।