डोमचांच: बी. एड. कॉलेज डोमचाँच द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को 20 मई को नैतिक मतदान के लिए किया गया जागरूक
बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन डोमचाँच में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को वोट के प्रति आकर्षित करना था। और शत प्रतिशत मतदान करने का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में बी. एड. एवं डी. एल. एड. के प्राक्षिक्षुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण के बाद कॉलेज सचिव हिमांशु कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।