चूरू: एनएच-52 रतननगर के पास पुलिस ने ट्रेलर से पकड़ी अवैध शराब, दो तस्कर किए गिरफ्तार
Churu, Churu | Feb 5, 2026 चूरू की रतननगर पुलिस ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने ट्रेलर से शराब जप्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रेलर में लदे 800 कट्टे चावल भी जब्त किए गए हैं। रतननगर थानाधिकारी रामनिवास बीडासरा ने गुरुवार को जानकारी दी ।