जौनपुर: 12 मार्च को जौनपुर रहेंगे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया आमोद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु कल जौनपुर मे रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रम मे भाग लेंगे। उन्होंने आगे बताया कि मंत्री जी सुबह शीतला माता का दर्शन कर सिद्धार्थ उपवन मे कोहोर्ट मिलन एंव विकसित भारत संकल्प पत्र की बैठक लेंगे ।