जौनपुर: प्रसाद तिराहे पर हुए एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या पहुंची 7 एक बच्चे के इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौत
यूपी के जौनपुर जिले में रविवार को तड़के भीषण हादसा हो गया। कार और ट्रक के जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार बिहार प्रदेश के सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं और किसी कार्य से प्रयागराज जा रहे थे। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।