फुल्लीडुमर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में जमुई जिले के सिमुलतला थाना अंतर्गत कनोदी गांव से एक हार्ड कोड नक्सली रंजय सिंह उर्फ अजय सिंह को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ सुइया, शंभूगंज एवं फुल्लीडुमर थाने में आर्म्स एक्ट, विस्फोट पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।