संझौली: संझौली के महादलित बस्ती में भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने स्कूली बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री
प्रखंड मुख्यालय संझौली के महादलित बस्ती में शुक्रवार को भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नविन चंद साह ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं.........