ललितपुर बरखेरा के पास मंत्री के पुत्र की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बीते दो सप्ताह पूर्व बाइक सवार 3 युवकों को रौद दिया था, जिसमें एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी और दो घायलों का झांसी में उपचार चल रहा था वही दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है, परिजनों में कोहरा मच गया है और घटना से जिले में ह्ड़कंप मचा हुआ है।