मथुरा: रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में 100 बेड के विस्तारित भवन का लोकार्पण, जरूरतमंदों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ
वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में मानव सेवा के लिए 100 बेड का अतिरिक्त आधुनिक भवन तैयार किया गया है। जिसका लोकार्पण बुधवार को बेलूर मठ से आए स्वामी गौतमानंद महाराज ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्टिका का अमवरण किया। अस्पताल के प्रभारी स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने कहा की अब मरीजों की बेहतर सेवा हो सकेगी।