गोपालगंज: नवादा गांव में पुलिस ने स्कॉर्पियो से 23 लीटर शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब लदी स्कार्पियो को जब्त कर लिया। इस दौरान स्कार्पियो के अंदर से 23 लीटर शराब को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया।