गंगापुर: गंगापुर सिटी मिनी सचिवालय के बाहर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, हाईवे जाम की चेतावनी और गिरफ्तारी की मांग
गंगापुर सिटी। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गुजर समाज के सैकड़ों लोगों ने मिनी सचिवालय के बाहर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की कार्य