कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार की दोपहर 1 बजे सरयू प्रखंड मुख्यालय में निकाला गया सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व का जुलूस। मोहर्रम पर्व का जुलूस सरयू प्रखंड मुख्यालय स्थित नीलांबर पीतांबर चौक से सरयू बाजार रोड होते हुए सरयू टी ओ पी स्थित कर्बला तक गई और इसी रास्ते नीलाम्बर पीतांबर चौक पहुंचकर समाप्त हुई। जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम थे।