कन्नौज: बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम की पीस कमेटी की बैठक, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक के दौरान हिंदू और मुस्लिम धर्म के लोग शामिल रहे। डीएम ने बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर निर्देश दिए हैं। डीएम ने प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करने की अपील की है। एसपी ने अराजक तत्वों को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में बताया है।