शाहपुर: हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, 2 साल की बच्ची गंभीर, अस्पताल में भर्ती
शाहपुर के नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 2 वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बांचा गांव के पास सिंगल पुलिया पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना शनिवार रात 11 बजे कि बताई जा रही है।