सफीपुर: सैंता की दरगाह मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, हाफिज मोइनुद्दीन ने कुरआन सुनाकर पूरी की, लोगों ने दी बधाई
सफीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंता स्थित दरगाह मस्जिद में हाफिज मोइनुद्दीन ने रमजान के पवित्र महीने में तरावीह मुकम्मल कराई। इतवार रात 10 बजे रमजान के उन्नीसवें दिन उन्होंने पूरा कुरआन सुनाकर तरावीह की नमाज़ पूरी की। इस अवसर पर गांववासियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। तरावीह के दौरान रोज़ेदारों ने देश की तरक्की,