हरदा: हरदा बैरागढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट: 2 साल बाद भी '14वें पीड़ित' का इंतजार, न जीवितों में गिनती, न मृतकों में नाम
जिले की अवैध पटाखा फैक्ट्री में दो साल पहले एक हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा घायल हुए थे। लेकिन, 30 वर्षीय कैलाश खापरे का परिवार आज भी अनिश्चितता में जी रहा है क्योंकि कैलाश न तो मृत घोषित हुए हैं और न ही जीवित। 6 फरवरी 2024 को हुए इस हादसे के बाद से वे लापता हैं और उनके परिवार को न तो मुआवज़ा मिला है।