मुंगेर: भावभीनी श्रद्धांजलि सभा में नम हुईं आंखें, मुंगेर सेवा मंच ने स्वर्गीय गोपाल गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
Munger, Munger | Jan 4, 2026 मुंगेर सेवा मंच की ओर से होटल हरी इंटरनेशनल में आयोजित स्वर्गीय गोपाल गुप्ता की श्रद्धांजलि सभा शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत भावुक एवं स्मरणीय बन गई। सभा के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए एक स्वर में कहा कि गोपाल गुप्ता सच्चे समाजसेवक, संगीत व खेल प्रेमी, बहु-प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी थे।