मेरठ: परतापुर में दूल्हा बना सुपरमैन,चलती हुई पिकअप गाड़ी पर लटका,पिकअप गाड़ी चालक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Nov 25, 2024 गले में नोटों की माला पर टाटा ऐस गाड़ी के चालक ने झपट्टा मारा तो दूल्हा किसी फिल्मी हीरो की तरह पीछा कर चलती गाड़ी पर चढ़ गया। खिड़की के रास्ते अंदर घुसा गाड़ी रूकवाई। आरोपी चालक को दूल्हे और उसके परिजनों ने हाईवे पर जमकर धुना। बाद में चालक ने किसी तरह माफी मांगकर अपनी जान बचाई। यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।