हरनौत प्रखंड समेत जिले में लगभग 54 सौ हेक्टेयर क्षेत्र में इस वर्ष सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। वहीं हरनौत प्रखंड क्षेत्र के नेहुसा समेत विभिन्न पंचायतों के गांव में सरसों के फसल में इन दिनों कीटों के हमले का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।जिसके कारण किसान लोग काफी परेशान हैं।सरसों की फसल बचाने के लिए किसान लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं।