मुरैना नगर: राजपूत होटल के पास बड़ा हादसा टला: काली गिट्टी से भरा ट्रोला फ्लाईओवर की बाउंड्री तोड़कर ऊपर चढ़ा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
मुरैना के नेशनल हाइवे-44 पर आज अल सुबह काली गिट्टी से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर राजपूत होटल के पास फ्लाइओवर की बाउंड्री तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गया।हादसे में ट्रोला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ देर यातायात बाधित रहा।गनीमत रही कि चालक सुरक्षित रहा। ट्रोला बिलुआ से गिट्टी लेकर धौलपुर जा रहा था, हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है।