मधुबनी शहर के थाना चौक से चभच्चा चौक जाने वाली मुख्य सड़क के बीच महंती लाल चौक समीप डिप्टी मेयर के मोहल्ला में सोमवार दिन के 11:00 से स्थानीय अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क को अतिक्रमित करने एवं वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के कारण भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। जिस कारण राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।