मुरैना नगर: बानमौर में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत; एक ने जहर खाया तो दूसरी ने लगाई फांसी
मुरैना के बानमौर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से सनसनी फैल गई। एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी, जबकि दूसरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।