दरभंगा: 10 मार्च को आयोजित होने वाले स्वामी विवेकानंद क्विज प्रतियोगिता को लेकर ABVP दरभंगा की बैठक मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित।
आज दिनांक 09.03.2024 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई के द्वारा वृहत स्तर पर आयोजित होने वाले स्वामी विवेकानन्द क्विज प्रतियोगिता को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमे कल मारवाड़ी महाविद्यालय में आयोजित होने वाले क्विज प्रतियोगिता के आयोजन एवं परीक्षा पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक किया गया।