श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ थाने के पास कार और बाइक की टक्कर में एक घायल को भेजा गया उपजिला अस्पताल
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के थाने के सामने गुरुवार शाम 5 के आसपास बजे कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार मनोज पुत्र श्यामलाल घायल हो गया। घायल को एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर कर दिया। घटना की सूचना पर थाने के हेड कांस्टेबल भगवानराम अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी।