मांगरोल कस्बे में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपजिला अस्पताल में सर्दी को देखते हुए नन्हे बच्चों को कंबल वितरित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के जन्मदिन के अवसर पर कंबल वितरित किए गए । कंबल वितरण के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कौशल किशोर सुमन,नगर अध्यक्ष एमआई खान, पूर्व पार्षद रिजवान हुसैन आदि मौजूद रहे।