वाराणसी ।ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे परंपरागत रीति रिवाज से होलिका दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-मंजीरे की थाप पर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। गांव-गांव में युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर लकड़ियों, उपलों और गोबर से सजाई गई होलिका में अग्नि प्रज्वलित की।