बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के चुराई के पास तेज रफ्तार दो बाइकें आपस में टकराई बाइक सवार युवक हुआ घायल
मीरगंज थाना क्षेत्र के चुराई के पास तेज रफ्तार दो बाइके आपस में टकरा गई। जिससे एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।