कटेया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नामपर 2 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की पत्नी के द्वारा भोरे थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार को शाम 6 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।