नगर नौसा: प्रखंड कृषि कार्यालय में धान के बीज का वितरण हुआ शुरू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने दी जानकारी
राज्य सरकार के द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर दी जाने वाली उन्नत किस्म के बीजों का वितरण नगरनौसा प्रखंड कृषि कार्यालय से शुरू कर दिया गया है। खरीफ फसल लगाने के लिए कृषि विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में निर्धारित लक्ष्य रखा गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लिए धान का बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है।