नगर नौसा: बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगरनौसा थाना में हुई शांति समिति की बैठक
बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगरनौसा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओं प्रेम राज एवं सीओं सत्येंद्र कुमार ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।