मध्य प्रदेश के भिंड जिले के उमरी निवासी दीपचंद्र 27 अपने भतीजे अजीत उर्फ सोनू 22 के साथ बाइक से गुरुवार शाम 7:30 बजे के करीब भीखेपुर- जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर की ओर आ रहे थे। जुहीखा यमुना पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी अ