कुरई: कुरई के चक्की खमरिया में भीषण आग, 200 एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर खाक
Kurai, Seoni | Mar 27, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत चक्की खमरिया में भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 200 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कई बार फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन समय पर वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका।