बीना: बड़ा मंदिर मोतीचूर घाट से निकली कावड़ यात्रा, बड़ी संख्या में शिव भक्त हुए शामिल
Bina, Sagar | Jul 27, 2025 प्रत्येक वर्ष सावन माह में शिव भक्त भोले शंकर की आराधना करते हैं और शिवालयों में प्रत्येक दिन भक्तों की भीड़ रहती है। वही वीर हनुमान कावड़ यात्रा का रविवार को आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा रविवार सुबह 11:00 बजे से मोतीचूर घाट से शुरू हुई। जो कुरवाई रोड मंडी बामोरा होते हुए उदयपुर नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचकर भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।