राजसमंद: राजसमंद में अनोखी पहल: सीट बेल्ट न लगाने वालों को गुलाब और चॉकलेट देकर समझाए यातायात नियम
राजसमंद शहर में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर अरुण कुमार के दिशा-निर्देश में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा टीवीएस चौराहे पर यह विशेष कार्यक्रम संचालित किया गया।