गोपालगंज क्षेत्र में एसबीआई बैंक के सामने लगी विद्युत डीपी में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डीपी से धुआं निकलने लगा और विद्युत केबल धू-धू कर जल उठी, जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।घटना की सूचना आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग को जानकारी दी। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया।