उज्जैन शहर: सांसद उमेशनाथ महाराज ने राज्यसभा में उठाई मांग, महाकाल मंदिर की सुरक्षा CISF को सौंपें
राज्यसभा सांसद बालयोगी डॉ. उमेशनाथ महाराज ने सदन में उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने का मुद्दा उठाया।उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को सौंपी जानी चाहिए।सांसद ने आगामी सिंहस्थ 2028 महा पर्व का हवाला दिया।