मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में मीट कम देने का विरोध करने पर मीट कारोबारी ने महिला को पीटा, शिवसेना सैनिकों ने कराया केस दर्ज
Meerut, Meerut | Mar 24, 2025 मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र के हुमायूं नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक मीट कारोबारी ने एक बच्चे को मीट कम दे दिया जिसका विरोध बच्चों की मा मीट कारोबारी की दुकान पर करने पहुंच गई इसी से नाराज मीट कारोबारी आग बबूला हो गया और महिला पर हमला बोलते हुए उसे सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई कर दिया पूरे मामले की शिकायत महिला ने थाना पुलिस से की